पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती
रायगढ़
पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक की तबियत आज अचानक बिगड़ गई। उन्हें बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉ. नायक पूर्व में भी तबियत खराब होने के चलते अपने गृह ग्राम बरमकेला ब्लॉक स्थित नवापाली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे और आज सुबह फिर से उनकी तबियत अचानक बिगड़ जाने से उनके पुत्र रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने तत्काल अपने वाहन से लाकर उनको बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने कहा है कि उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है और वे जल्द ही स्वस्थ हो जायेंगे।
Source : Agency

पाठको की राय